Get App

व्यापार

कुलदेवता ने आपदा से बचाई पूरे गांव की जान

धराली में आए आपदा को 10 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है पर वहां के लोगों की जिंदगी उस हादसे के ही इर्द गिर्द घूम रही है। जहां कभी सेब के बगीचों में जीवन की मिठास घुली रहती थी, अब यहां की पहचान ये आपदा बन गई है। लोगों ने इस आपदा में अपने परिवार, घर और जानवर... सबकुछ को मलबे में तब्दील होते देखा। कभी गुलजार रहने वाला धराली का बाजार अब मलबे का ढेर है। कहीं टूटे दीवारों के बीच कपड़े और जूते बिखरे हैं, तो कहीं पत्थर के टुकड़ों के बीच घरों के बर्तन दबे हुए दिख जाते हैं। इन नजारों को देखकर ऐसा लगता है मानो ये सब अब भी उस खौफनाक मंजर की गवाही दे रहे हों।

नए वीडियो

अधिक देखें →

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मनीकंट्रोल वीडियो का एक संग्रह।