Get App

LPG की देश में कमी नहीं, लेकिन पैनिक में बुकिंग कर रहे लोग: केंद्र सरकार

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी खरीदार है और देश में आने वाली करीब 90 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से गुजरती है। लेकिन युद्ध के कारण इस अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 5:52 PM
LPG की देश में कमी नहीं, लेकिन पैनिक में बुकिंग कर रहे लोग: केंद्र सरकार
LPG की देश में कमी नहीं, लेकिन पैनिक में बुकिंग कर रहे लोग: केंद्र सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि फिलहाल देश में LPG की सप्लाई बनी हुई है, लेकिन लोगों में घबराहट की वजह से गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग तेजी से बढ़ गई है। सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 88 लाख पैनिक बुकिंग दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर तभी बुक करें जब वास्तव में जरूरत हो।

अधिकारियों ने साफ किया कि अभी तक किसी भी गैस वितरण केंद्र ने सिलेंडर खत्म होने यानी ड्राई-आउट की सूचना नहीं दी है। साथ ही देश में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पर्याप्त है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी खरीदार है और देश में आने वाली करीब 90 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से गुजरती है। लेकिन युद्ध के कारण इस अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।

सरकार ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर राज्य सरकारों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सभी राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें