LPG Shortage: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष ने भारत में LPG की कमी को और बढ़ा दिया है, जिस वजह से LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और इंडक्शन कुकटॉप की मांग में भी उछाल आया है। अधिकतर शहरों में, ये इंडक्शन अप्लायंस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्टॉक से बाहर हो गए हैं, जबकि ऑफलाइन बाजारों में भी इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। इसके स्थिति में, लोग इंडक्शन कुकटॉप के ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम पांच ऐसे बेहतरीन अप्लायंसेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
एयर फ्रायर, हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे कुकिंग किया जा सकता है। इसका मुख्य इस्तेमाल तलने, भूनने और बेक करने में होता है, और इसमें बहुत कम तेल लगता है। कई नए एयर फ्रायर मॉडल स्वादिष्ट पनीर, ग्रिल्ड चिकन और बेक्ड स्नैक्स बना सकते हैं। भारत में, एयर फ्रायर की कीमत 2500 रुपये से शुरू होकर 15,000 रुपये तक जाती है, जो ब्रांड, फीचर्स और क्षमता पर डिपेंड करती है।
माइक्रोवेव ओवन का उपयोग खाना पकाने और गर्म करने के लिए किया जाता इसके जरिए पूरी डिश जैसे पास्ता, सब्जियां, सूप, चावल और बहुत कुछ तैयार किया जा सकता है। यह आपके खाने को ग्रिल और रोस्ट भी कर सकता है। भारत में माइक्रोवेव ओवन की कीमतें 5,000 रुपये से शुरू होकर 80,000 रुपये तक जाती हैं, जो ब्रांड, फीचर्स और क्षमता पर डिपेंड करती हैं।
यह एक सिंपल अप्लायंस है जिसका इस्तेमाल चावल पकाने के लिए किया जाता है और यह बिजली से चलता है। इससे पुलाव, खिचड़ी और उबली हुई सब्जियां भी पकाई जा सकती हैं। भारत में इसकी कीमत 1500 रुपये है और यह Flipkart पर उपलब्ध है।
इसे हॉट प्लेट भी कहा जाता है। यह पुराने स्टोव की तरह काम करता है और बिजली से चलता है। किफायती इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से 3,000 रुपये तक होती है।
इसमें एक बिल्ट-इन हीटिंग एलिमेंट होता है। इसका इस्तेमाल अंडे, नूडल्स, सब्जियां भूनने के लिए किया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत लगभग 1000 रुपये है।