Get App

Delhi school bomb threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम जांच में जुटी

Delhi school bomb threat: दिल्ली में गुरुवार सुबह कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे स्कूल परिसर में दहशत फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और कई एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, धमकियां CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भेजी गई थीं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:05 PM
Delhi school bomb threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम जांच में जुटी
Delhi school bomb threat: पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और खोजी दल परिसरों में तुरंत भेजे गए

Delhi school bomb threat: दिल्ली में गुरुवार सुबह कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे स्कूल परिसर में दहशत फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और कई एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ये धमकियां CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भेजी गई थीं।

डीएफएस (दिल्ली अग्निशमन सेवा) अधिकारी ने जानकारी दी की "हमें तीन स्कूलों - द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल - को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियात के तौर पर दमकल गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए।”

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और खोजी दल परिसरों में तुरंत भेजे गए, जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने निकासी और सुरक्षा व्यवस्था का समन्वय किया।

एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसरों की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें