Get App

TMC में बहुत बड़ी बगावत! ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, 20 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी; NDA में होना चाहते हैं शामिल

Mamata Banerjee Big Blow: सभी बागी सांसदों ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक आधिकारिक चिट्ठी सौंपी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले बीजेपी के गठबंधन NDA में शामिल होने की इच्छा जताई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 3:48 PM
TMC में बहुत बड़ी बगावत! ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, 20 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी; NDA में होना चाहते हैं शामिल
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने एक साथ बगावत का बिगुल फूंक दिया है

Major Blow To TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे विस्फोटक खबर आ रही है। विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुकी तृणमूल कांग्रेस अब पूरी तरह बिखरने की कगार पर पहुंच गई है। लोकसभा में टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने एक साथ बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

इन सभी बागी सांसदों ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक आधिकारिक चिट्ठी सौंपी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की इच्छा जताई है। ममता बनर्जी के लिए इसे अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

काकोली घोष दस्तीदार करेंगी बागी गुट का नेतृत्व

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस से अलग होने वाले इस बागी धड़े की कमान पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार के हाथों में होगी। काकोली घोष ही इस पूरे बागी गुट का नेतृत्व करेंगी। सांसदों के इस तरह इतनी बड़ी संख्या में पाला बदलने के फैसले से संसद के भीतर भी राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें