TMC Crisis Big Update: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) गंभीर राजनीतिक संकट से गुजर रही है। सत्ता गंवाने के बाद से एक के बाद एक झटके ममता बनर्जी को लगते जा रहे हैं। कई दिग्गज नेता दीदी का साथ छोड़ रहे हैं। औपचारिक रूप से TMC छोड़ने वाले बड़े नेताओं में अभी सबसे प्रमुख नाम सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय हैं। लेकिन यदि बागी सांसदों और विधायकों को जोड़ें तो पार्टी के भीतर असंतुष्ट नेताओं की संख्या कई दर्जन तक पहुंच चुकी है।
