TMC MP Sushmita Dev Resigns: माफी मांगकर ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाली सुष्मिता देव कौन हैं? BJP में हो सकती हैं शामिल

TMC MP Sushmita Dev Resigns: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सुखेंदु शेखर राय के बाद इस्तीफा देने वाली टीएमसी की दूसरी राज्यसभा सांसद हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 12:24 PM
TMC MP Sushmita Dev Resigns: सुखेंदु शेखर राय के बाद सुष्मिता देव इस्तीफा देने वाली टीएमसी की दूसरी राज्यसभा सांसद हैं

TMC MP Sushmita Dev Resigns: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही एक सप्ताह के भीतर TMC के दूसरे सांसद के पद छोड़ने की खबर सामने आई है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु राय ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मिलने के बाद सुष्मिता देव ने बुधवार (10 जून) को राज्यसभा और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी।

सुष्मिता देव कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय नेता, असम की पूर्व लोकसभा सांसद और वर्तमान TMC राज्यसभा सांसद हैं, जिनकी पहचान महिला नेतृत्व और पूर्वोत्तर भारत की राजनीति के प्रमुख चेहरे के रूप में है। असम के सिलचर से कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सदस्य रहीं देव ने 2019 के चुनाव में हार के बाद पार्टी छोड़ दी थी और 2021 में TMC में शामिल हो गई थीं।


उन्हें ममता बनर्जी का करीबी और TMC के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माना जाता था। राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने से पहले वह पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं। तृणमूल कांग्रेस अपने लगभग तीन दशक के इतिहास में सबसे बुरे अंदरूनी संकट का सामना कर रही है।

कौन हैं सुष्मिता देव? (Who is Sushmita Dev)

सुष्मिता देव भारतीय राजनीति की उन नेताओं में गिनी जाती हैं जिन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रीय पहचान बनाई और बाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होकर अपनी नई राजनीतिक भूमिका बनाई। फिलहाल वे पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद हैं। TMC की प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल मानी जाती हैं। हालांकि, अब उन्होंने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

सुष्मिता देव का कांग्रेस में उभार (2000–2021)

सुष्मिता देव लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं। वे पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं। राहुल गांधी की टीम के प्रमुख युवा चेहरों में उनकी गिनती होती थी।

लोकसभा सांसद

2014 में उन्होंने असम की Silchar सीट से लोकसभा चुनाव जीता और संसद पहुंचीं। 2019 में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव हार गईं।

कांग्रेस छोड़कर TMC में एंट्री

अगस्त 2021 में सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़ दी और ममता बनर्जी की TMC में शामिल हो गईं। उस समय TMC पूर्वोत्तर भारत में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही थी। सुष्मिता देव को असम तथा त्रिपुरा में पार्टी के विस्तार का महत्वपूर्ण चेहरा माना गया।

राज्यसभा में एंट्री

TMC में शामिल होने के कुछ ही समय बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। वे 2021 से राज्यसभा में हैं। 2024 में वह दोबारा राज्यसभा सदस्य बनीं।

Sushmita Dev_

राजनीतिक विचार और मुद्दे

सुष्मिता देव की राजनीति मुख्यतः इन विषयों पर केंद्रित रही है:-

  • महिला अधिकार और महिला प्रतिनिधित्व
  • पूर्वोत्तर भारत के मुद्दे
  • बंगाली भाषी समुदायों के हित में उठाया कदम
  • नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC पर बहस की अगुआ रहीं
  • BJP और असम सरकार की नीतियों की आलोचना करती रही हैं।

ये भी पढ़ें- सोशल इंजीनियरिंग, पिछड़े-दलित-आदिवासियों का रिप्रेजेंटेशन: नेहरू कैबिनेट vs मोदी 3.0 के इस बड़े फर्क को समझिए

निजी ताकत

    • सुष्मिता देव की राष्ट्रीय स्तर की एक अलग पहचान है।
    • वह अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में शानदार वक्ता हैं।
    • पूर्वोत्तर भारत में राजनीतिक नेटवर्क उनका कमाल का है।
    • वह महिला राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं।
    • वे उन नेताओं में हैं जिन्हें TMC बंगाल से बाहर अपने विस्तार के लिए उपयोग करती रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।