Jahangir Khan Arrested: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता जहांगीर खान को जबरन वसूली के आरोप में सोमवार (8 जून) को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। खुद को 'पुष्पा' बताने वाले जहांगीर खान ने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के डर की वजह से फाल्टा विधानसभा चुनाव का मैदान छोड़ दिया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने खान को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी। खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में सात FIR दर्ज हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
