अप्रैल महीने में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर पांच महीने के उच्च स्तर 26.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर, 2024 में यह 31.77 अरब डॉलर के स्तर पर था। मार्च महीने में व्यापार घाटा 21.54 अरब डॉलर था। वहीं एक साल पहले अप्रैल में व्यापार घाटा 19.1 अरब डॉलर था। निर्यात और आयात की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग सामान के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात सालाना आधार पर 9.03 प्रतिशत बढ़कर 38.49 अरब डॉलर दर्ज किया गया। अप्रैल 2024 में यह 35.30 अरब डॉलर था।
