Get App

Bharat Bandh 2026: आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, जानें आज क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh 2026: आज भारत में कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध को भारत बंद कहा जा रहा है। इस हड़ताल का असर कई राज्यों में बैंक, परिवहन और सरकारी दफ्तरों जैसी जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 7:54 AM
Bharat Bandh 2026: आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, जानें आज क्या खुला और क्या रहेगा बंद
आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, जानें आज क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh 2026: आज भारत में कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध को भारत बंद कहा जा रहा है। इस हड़ताल का असर कई राज्यों में बैंक, परिवहन और सरकारी दफ्तरों जैसी जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है। यूनियन नेताओं का कहना है कि इस हड़ताल में 30 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने पुष्टि की है कि विरोध प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। कई क्षेत्रों में हड़ताल के नोटिस जारी किए जा चुके हैं और आयोजकों का दावा है कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

यूनियनों ने यह भारत बंद केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों और आर्थिक नीतियों के विरोध में बुलाया है। उनका कहना है कि नए चार श्रम कानूनों से नौकरी की सुरक्षा कम हो जाएगी और पहले जो मजदूरों को सुरक्षा मिलती थी, वह कमजोर हो जाएगी।

उनका आरोप है कि इन बदलावों से कंपनियों के लिए कर्मचारियों को रखना और निकालना आसान हो जाएगा, जबकि कर्मचारियों के अधिकार पहले जितने सुरक्षित नहीं रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें