Kolkata Police traffic advisory: ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत तीन दिनों में चार शहरों की यात्रा पर निकले अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी शनिवार को तड़के करीब 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे। यहां पर मेसी को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बार्सिलोना के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के इस ऐतिहासिक आगमन ने शहर को फुटबॉल के जश्न में डुबो दिया।
