टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने जुलाई-सितंबर के दौरान 'अनसॉलिसिटेड कमर्शियल कम्युनिकेशन' (UCC) नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.24 लाख से ज्यादा टेलीकॉम रिसोर्सेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही, 374 एंटिटीज को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कदम स्पैम कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने की TRAI की कोशिशों का हिस्सा है।
