Bageshwar Dham Sarkar News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में रोजाना लाखों लोग आते हैं। खासकर मंगलवार और शनिवार को तो मशहूर कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। बागेश्वर धाम को एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ यहां आते हैं। लोग अपनी अर्जी लगाने और दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए महीने पहले बागेश्वर धाम पहुंच जाते हैं।
