Karnataka News: कर्नाटक विधानसभा में जनता दल सेक्युलर (JDS) के विधायक एमटी कृष्णप्पा के एक प्रस्ताव से विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णप्पा ने कहा कि हम लोगों को शराब पीने से नहीं रोक सकते। विधायक ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आप महिलाओं को 2,000 रुपये प्रति माह, मुफ्त बिजली और फ्री बस यात्रा दे रहे हैं। इसलिए, जो लोग शराब पीते हैं, उन्हें हर सप्ताह दो बोतल शराब मुफ्त दें। उन्होंने कहा कहा कि जो पी रहा है उन्हें पीने दें। इस प्रस्तवा पर विधानसभा में गरमागरम बहस हुई।
