Twin Tornado Video News: सागर द्वीप के महिषामारी क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली मौसमीय घटना देखने को मिली। हुगली नदी के ऊपर एक साथ दो बवंडर (ट्विन टॉर्नेडो) बनते हुए दिखाई दिए। इस असामान्य प्राकृतिक घटना ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके का मौसम बदल दिया और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
