ट्विशा केस में क्या है ये 20 लाख रुपये के शेयर का मामला? पूरी की पूरी जांच ही बदल गई!

जांच में अब 20 लाख रुपये के शेयरों का मामला भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा के पास करीब 20 लाख रुपये के शेयर थे। परिवार का आरोप है कि समर्थ सिंह और उनकी मां इन शेयरों को अपने नाम करवाना चाहते थे। CBI अब यह जांच कर रही है कि क्या यह आर्थिक विवाद घरेलू प्रताड़ना का हिस्सा था

अपडेटेड May 29, 2026 पर 8:49 PM
Story continues below Advertisement
Twisha Sharma Death: ट्विशा केस में क्या है ये 20 लाख रुपये के शेयर का मामला? पूरी की पूरी जांच ही बदल गई!

केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की जांच तेज कर दी है। अब एजेंसी उनकी मौत से पहले के आखिरी घंटों की “वर्चुअल रीक्रिएशन” यानी डिजिटल तरीके से पूरी घटनाक्रम को दोबारा तैयार कर रही है। इस मामले में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद CBI ने गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों की 5 दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

जांच में अब 20 लाख रुपये के शेयरों का मामला भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा के पास करीब 20 लाख रुपये के शेयर थे। परिवार का आरोप है कि समर्थ सिंह और उनकी मां इन शेयरों को अपने नाम करवाना चाहते थे। CBI अब यह जांच कर रही है कि क्या यह आर्थिक विवाद घरेलू प्रताड़ना का हिस्सा था।

CBI की FIR के मुताबिक, शादी के समय विदाई रस्म के दौरान गिरिबाला सिंह ने कथित तौर पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।


जांच एजेंसी को ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि ट्विशा के ससुराल वाले उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे थे और परिवार में स्वीकार करने के लिए गर्भपात का दबाव बना रहे थे।

CBI अब ट्विशा और उनके माता-पिता के बीच महीनों से हुई बातचीत की भी जांच कर रही है। परिवार का दावा है कि ट्विशा अक्सर उन्हें दहेज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताती थीं।

परिवार के अनुसार, 19 अप्रैल को राजस्थान यात्रा के दौरान भी ट्विशा ने बताया था कि समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे और उन्हें अपमानित करते थे।

CBI यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यही घटनाएं 12 मई को हुई मौत की पृष्ठभूमि थीं। उसी दिन ट्विशा अपने घर में फंदे से लटकी मिली थीं।

जांच में अब हाईटेक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, CBI “Tunnel View Investigation” पद्धति से काम कर रही है। इसमें घर के CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, Wi-Fi डेटा, इंटरनेट एक्टिविटी, कॉल लॉग और फॉरेंसिक मैपिंग के जरिए ट्विशा के आखिरी घंटों का पूरा डिजिटल नक्शा तैयार किया जा रहा है।

CBI पुलिस दस्तावेजों में कथित गड़बड़ियों की भी जांच कर रही है। खास तौर पर ट्विशा की लंबाई से जुड़ी एंट्री को लेकर सवाल उठे हैं। एजेंसी यह पता लगा रही है कि यह सामान्य गलती थी, जांच में लापरवाही या फिर मामले की कहानी बदलने की कोशिश।

ट्विश शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी।

12 मई को उनकी मौत के बाद परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। मामला भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध कानून के तहत दर्ज किया गया है।

'वो पूछ रहा है बच्चा किसका था…?' मौत से पहले ट्विशा ने मां से बताईं परेशान कर देने वाली बातें, घर ले जाने की भी लगाई थी गुहार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।