'वो पूछ रहा है बच्चा किसका था…?' मौत से पहले ट्विशा ने मां से बताईं परेशान कर देने वाली बातें, घर ले जाने की भी लगाई थी गुहार

Twisha Sharma Death: 30 अप्रैल को ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज कर लिखा था। उन्होंने कहा, “क्यों भेजा मुझे यहां? ये यहां बात ही नहीं कर रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट से घर तक उनके पति ने उनसे एक शब्द तक नहीं बोला। एक दूसरे मैसेज में उन्होंने लिखा, “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी

अपडेटेड May 18, 2026 पर 2:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Twisha Sharma Death: मौत से ट्विशा ने मां से बताईं परेशान कर देने वाली बातें, घर ले जाने की भी लगाई थी गुहार

भोपाल में मृत मिली ट्विशा शर्म के अपनी मां को भेजे गए आखिरी मैसेज सामने आए हैं। इन मैसेजों में उन्होंने बार-बार घुटन, मानसिक प्रताड़ना और शादी में फंसे होने की बात कही थी। ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं और दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समार्थ सिंह से शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। 12 मई को ट्विशा अपने ससुराल में मृत मिलीं। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं।

“मुझे यहां क्यों भेजा?”

NDTV के मुताबिक, 30 अप्रैल को ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज कर लिखा था। उन्होंने कहा, “क्यों भेजा मुझे यहां? ये यहां बात ही नहीं कर रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट से घर तक उनके पति ने उनसे एक शब्द तक नहीं बोला।


एक दूसरे मैसेज में उन्होंने लिखा, “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी।”

ट्विशा ने यह भी कहा कि भोपाल बुलाकर उनके साथ फिर वही पुराना “ड्रामा” शुरू हो गया। “मां, मुझे यहां से ले जाओ”। 7 मई को ट्विशा ने अपनी मां से घर वापस ले जाने की गुहार भी लगाई थी।

उन्होंने लिखा: “मां, आप मुझे यहां से ले जाओ प्लीज।”

ट्विशा को लगने लगा था कि उनके पति अब उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि शायद वह पिछले एक साल से उन्हें “सहन” कर रहे थे।

वह समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर उनसे ऐसी कौन-सी गलती हुई, जिससे पति नाराज हैं।

अकेलापन और मानसिक तनाव

एक चैट में ट्विशा ने खुद को बेहद अकेला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नोएडा में अपना घर और परिवार बहुत याद आता है।

उन्होंने अपनी हालत को “बुरे कर्मों” का नतीजा तक बता दिया।

“मैं पागल हो जाऊंगी”

ट्विशा ने अपनी मां को बताया कि उन पर “नाजायज बच्चा” होने का आरोप लगाया गया और उन्हें अबॉर्शन के लिए मजबूर भी किया गया।

उन्होंने गुस्से में लिखा, “वो पूछ रहा है बच्चा किसका था… मैं इसे कैसे इग्नोर करूं? इस आदमी ने हर हद पार कर दी है। मैं इसके साथ कैसे रहूं?”

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अपनी मां के सामने अच्छे बनने का दिखावा करते थे, लेकिन अकेले में उन्हें अपमानित करते थे।

एक मैसेज में उन्होंने लिखा, “मम्मी, यहां मैं पागल हो जाऊंगी। मुझसे नहीं हो पा रहा अब ये सब।”

ट्विशा ने यह भी दावा किया कि उनके पति चाहते थे कि उनके पिता “नाक रगड़कर माफी मांगें।”

“मुझे बहुत घुटन हो रही है”

घटना से ठीक पहले ट्विशा ने अपनी मां को लिखा, “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।”

उन्होंने कहा, “ये लोग ना रोने देंगे, ना हंसने की वजह देंगे। मैं बहुत बुरी तरह फंस गई हूं।”

ट्विशा के मुताबिक, उनके ससुराल वाले यह मानते थे कि वह “ड्रग्स” लेने की वजह से परेशान हैं, जबकि उनका कहना था कि वह पति के व्यवहार और अकेलेपन की वजह से टूट चुकी हैं।

आखिरी कॉल

परिवार के अनुसार, घटना वाली रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया और अपनी परेशानी बताई।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के मुताबिक, बातचीत के दौरान जैसे ही उनके पति कमरे में आए, कॉल अचानक कट गया। इसके बाद परिवार ने कई बार फोन किया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।

करीब 10:15 बजे सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाया। परिवार ने उनसे तुरंत ट्विशा को देखने के लिए कहा।

करीब पांच मिनट बाद परिवार को बताया गया कि ट्विशा “सांस नहीं ले रही हैं।”

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल सिर्फ 10 मिनट दूर था, फिर भी इलाज में देरी हुई।

पति फरार, केस दर्ज

मामले में समार्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने उन पर और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल समार्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

'I am trapped bro... बस तू मत फंसना', सुसाइड से पहले ट्विशा शर्मा ने अपनी दोस्त को बताई आपबीती, सामने आई पूरी चैट!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।