Get App

ट्विशा केस में क्या है ये 20 लाख रुपये के शेयर का मामला? पूरी की पूरी जांच ही बदल गई!

जांच में अब 20 लाख रुपये के शेयरों का मामला भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा के पास करीब 20 लाख रुपये के शेयर थे। परिवार का आरोप है कि समर्थ सिंह और उनकी मां इन शेयरों को अपने नाम करवाना चाहते थे। CBI अब यह जांच कर रही है कि क्या यह आर्थिक विवाद घरेलू प्रताड़ना का हिस्सा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 8:49 PM
ट्विशा केस में क्या है ये 20 लाख रुपये के शेयर का मामला? पूरी की पूरी जांच ही बदल गई!
Twisha Sharma Death: ट्विशा केस में क्या है ये 20 लाख रुपये के शेयर का मामला? पूरी की पूरी जांच ही बदल गई!

केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की जांच तेज कर दी है। अब एजेंसी उनकी मौत से पहले के आखिरी घंटों की “वर्चुअल रीक्रिएशन” यानी डिजिटल तरीके से पूरी घटनाक्रम को दोबारा तैयार कर रही है। इस मामले में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद CBI ने गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों की 5 दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

जांच में अब 20 लाख रुपये के शेयरों का मामला भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा के पास करीब 20 लाख रुपये के शेयर थे। परिवार का आरोप है कि समर्थ सिंह और उनकी मां इन शेयरों को अपने नाम करवाना चाहते थे। CBI अब यह जांच कर रही है कि क्या यह आर्थिक विवाद घरेलू प्रताड़ना का हिस्सा था।

CBI की FIR के मुताबिक, शादी के समय विदाई रस्म के दौरान गिरिबाला सिंह ने कथित तौर पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।

जांच एजेंसी को ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि ट्विशा के ससुराल वाले उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे थे और परिवार में स्वीकार करने के लिए गर्भपात का दबाव बना रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें