Twisha Sharma Death Case Updates: मॉडल से एक्ट्रेस बनीं ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके पति समर्थ सिंह को शनिवार (23 मई) तड़के भोपाल लाया गया। पुलिस ने शनिवार को जबलपुर से गिरफ्तारी के बाद भोपाल की एक अदालत में दोपहर करीब 3 बजे पेश करके अपनी पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह का सात दिन का रिमांड हासिल कर लिया। सुनवाई के दौरान वकील संजय कुमार ने अदालत को बताया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। साथ ही सात दिनों तक पुलिस हिरासत में पूछताछ की मांग की।
