Twisha Sharma Dowry Death Case: मॉडल से अभिनेत्री बनीं ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। NDTV के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनकी सास एवं पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने जजों और अफसरों समेत 46 प्रभावशाली लोगों को कॉल की थी। परिवार ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह द्वारा ट्विशा की मौत के तुरंत बाद प्रभावशाली लोगों और CCTV टेक्नीशियनों को किए गए 46 कथित फोन कॉल्स पर नए सवाल उठाए। परिवार ने इस मामले से जुड़े कम्यूनिकेशन और डिजिटल सबूतों की एक स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की है।
