शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से उपजे विवाद पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी 'देशद्रोही' को 'गद्दार' कहना गलत नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार उद्धव ठाकरे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है। 'गद्दार' को 'गद्दार' कहना किसी पर हमला नहीं है... पूरा गाना (कुणाल कामरा के शो से) सुनें और दूसरों को भी सुनाएं।"
