Get App

Ujjain Shahi Masjid Row: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर क्या है विवाद? बवाल के बाद मुस्लिम समुदाय से सहयोग की अपील, तनाव कम होने की खबर!

Ujjain Shahi Masjid Demolition: सिहंस्थ 2028 से पहले सड़क चौड़ी करने के लिए मध्य प्रदेश प्रशासन उज्जैन की शाही मस्जिद के कुछ हिस्सों को हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद में जमा हुए हैं। पुलिस मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों को प्रस्तावित तोड़-फोड़ में सहयोग करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:21 AM
Ujjain Shahi Masjid Row: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर क्या है विवाद? बवाल के बाद मुस्लिम समुदाय से सहयोग की अपील, तनाव कम होने की खबर!
Ujjain Shahi Masjid Demolition: शाही मस्जिद विवाद को लेकर आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है

Ujjain Shahi Masjid Demolition: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। इसी के तहत शहर में मौजूद शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाने का विरोध सोमवार (28 सितंबर) सुबह उग्र हो गया। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव किया। मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश भी की। फिलहाल, पुलिस मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों को प्रस्तावित तोड़-फोड़ में सहयोग करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उज्जैन में सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने की योजना वाली जगह पर लोगों के एक बड़े समूह और पुलिस के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाज़ी हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी मौजूद हैं।

समझौते का दावा

इस बीच, न्यूज 18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिंहस्थ 2028 से पहले सड़क चौड़ी करने के लिए मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के प्रस्ताव पर हुए बड़े विरोध-प्रदर्शन के बाद अब तनाव कम हुआ है। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत से एक समझौता हुआ है। वहीं, इस प्रस्तावित कार्रवाई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस पर आज सुनवाई होनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें