Get App

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला

Bandi Sanjay Kumar Son Arrested: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार (16 मई) को कहा कि उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले का सामना कर रहे अपने बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा है। हालांकि, हैदराबाद पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी को अरेस्ट किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 17, 2026 पर 7:33 AM
POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला
Bandi Sanjay Kumar Son Arrested: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार का बेटा पॉक्सो एक्ट केस गिरफ्तार हुआ है

Bandi Sanjay Kumar Son Arrested: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को पॉक्सो एक्ट मामले में तेलंगाना पुलिस ने शनिवार (16 मई) को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बंडी संजय कुमार ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके बेटे का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। हालांकि, तेलंगाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"

बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "सत्यमेव जयते। कानून और न्यायपालिका के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, आज मेरे बेटे बंडी भगीरथ को हमारे वकीलों के माध्यम से तेलंगाना पुलिस के समक्ष जांच के लिए पेश किया गया।" यह घटनाक्रम तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा मामले में भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार किए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

कुमार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले का सामना कर रहे अपने बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा है। बंडी संजय कुमार ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था।

सरेंडर में देरी क्यों हुई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें