Get App

UP Division: उत्तर प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटा जाएगा? यूपी चुनाव से पहले योगी के मंत्री ने पूर्वांचल CM पद पर ठोका दावा

UP Division News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के बंटवारे पर बहस को फिर से हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि यूपी को चार छोटे राज्यों में बांटना तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी भविष्य के चुनावी गठबंधन के लिए यह एक जरूरी शर्त होगी कि प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य का मुख्यमंत्री राजभर समुदाय से हो

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 4:08 PM
UP Division: उत्तर प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटा जाएगा? यूपी चुनाव से पहले योगी के मंत्री ने पूर्वांचल CM पद पर ठोका दावा
UP Division News: ओम प्रकाश राजभर ने अपने राजनीतिक दावे के समर्थन में पूर्वी बेल्ट में आबादी की ताकत और वोट शेयर का जिक्र किया

UP Division News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के बंटवारे के लगभग दो दशक पुराने मुद्दे को फिर से उठाया है। उन्होंने दावा किया है कि जातिवार जनगणना के बाद देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी भविष्य के चुनावी गठबंधन के लिए यह एक जरूरी शर्त होगी कि प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य का मुख्यमंत्री राजभर समुदाय से हो। राजभर ने अपने राजनीतिक दावे के समर्थन में पूर्वी बेल्ट में आबादी की ताकत और वोट शेयर का ज़िक्र किया।

राजभर ने रविवार 20 सितंबर को यूपी के देवरिया में सुभासपा द्वारा आयोजित 'सामाजिक समरसता महा रैली' को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जातिवार जनगणना के बाद राज्य का बंटवारा किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने दिया भरोसा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें