उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक खौफनाक वारदात हुई, जहां 30 साल के एक शख्स ने अपने घर की छत पर अपनी मां और पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, ईंटों से उनके सिर कुचल दिए और उनकी खोपड़ियों से मांस नोच डाला। पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर पूरा गांव जमा हो गया, लेकिन ऐसा नरसंहार देख कर, दहशत में लोग कुछ नहीं कर पाए। अहिराउली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसा गांव में सोमवार सुबह घटी घटना ने पुलिस और गांव वालों दोनों को स्तब्ध कर दिया।
