Get App

लाइव ब्लॉग

UP MLC Election Results Live: यूपी एमएलसी चुनाव में 11 में से BJP 6 सीटें जीती! 4 पर सपा का कब्जा, वाराणसी स्नातक पर सबकी निगाहें

UP MLC Election Results Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने अब तक 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 4 सीटें आई हैं। वहीं, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर मतगणना जारी है। अब सभी की निगाहें फाइनल नतीजे पर टिकी हैं

Akhilesh Nath Tripathi OCTOBER 29, 2026 / 8:53 AM IST

UP MLC Election Results Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के बाद मतगणना गुरुवार (29 अक्तूबर) को तीसरे दिन भी जारी है। यूपी के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना के बीच अब तक 10 सीटों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चार पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ा उलटफेर लखनऊ की

UP MLC Election Results Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 11 में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है
UP MLC Election Results Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 11 में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है
OCTOBER 29, 2026 / 8:53 AM IST

UP MLC Election Results Live: वाराणसी खंड स्नातक पर सपा आगे

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा मजबूत बढ़त बनाए हुए थे। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मतगणना के पांचवें दौर के अंत तक बुधवार रात करीब 11:30 बजे वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 9,491 मतों से आगे है। यहां आशुतोष का मुकाबला बीजेपी के केदारनाथ सिंह से है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है।

    OCTOBER 29, 2026 / 8:39 AM IST

    UP MLC Election Results Live: विजेताओं की देखें पूरी लिस्ट डिटेल्स के साथ

    1. मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल (बीजेपी)

    2. आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी)

    3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)

    4. लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: उमेश द्विवेदी (बीजेपी)

    5. वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)

    6. आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)

    7. मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: श्रीचंद शर्मा (बीजेपी)

    8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (बीजेपी)

    9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव कुमार त्रिपाठी (बीजेपी)

    10. लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: कांति सिंह (समाजवादी पार्टी)

    11. वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी) आगे; अंतिम दौर की गिनती जारी है।

      OCTOBER 29, 2026 / 8:17 AM IST

      UP MLC Election Results Live: कौन उम्मीदवार कहां से जीता?

      आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उमेश द्विवेदी, लखनऊ की स्नातक सीट से कांति सिंह, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी रहे।

      इसके अलावा, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव, मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की।

      BJP ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा जहां पार्टी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों के अंतर से हराया। त्रिपाठी को 14,887, जबकि यादव को 14,580 मत मिले।

      परिणाम घोषित होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी मतगणना केंद्र से विजय का संकेत दिखाते हुए बाहर निकले। हालांकि, राजीव यादव ने आरोप लगाया कि उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए चुनाव में हेरफेर किया गया। उन्होंने करीब 1,000 मतों की चोरी का दावा करते हुए कहा कि वह परिणाम को चुनौती देने के लिए निर्वाचन आयोग और अदालत का रुख करेंगे।

        OCTOBER 29, 2026 / 7:59 AM IST

        UP MLC Election Results Live: काशी पर सभी की निगाहें

        वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा मजबूत बढ़त बनाए हुए थे। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मतगणना के पांचवें दौर के अंत तक बुधवार रात करीब 11:30 बजे वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 9,491 मतों से आगे है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है।

          OCTOBER 29, 2026 / 7:58 AM IST

          UP MLC Election Results Live: लखनऊ में बड़ा उलटफेर, सपा के कांति सिंह जीते

          उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के बाद मतगणना गुरुवार (29 अक्तूबर) को तीसरे दिन भी जारी है। यूपी के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना के बीच अब तक 10 सीटों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं। इनमें से छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चार पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ा उलटफेर लखनऊ की स्नातक एमएलसी सीट पर हुआ है, जहां सपा की कांति सिंह ने BJP के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। इन एमएलसी चुनाव परिणामों को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सपा के सियासी प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

            OCTOBER 29, 2026 / 7:43 AM IST

            UP MLC Election Results Live: यूपी एमएलसी चुनाव में 11 में से BJP 6 सीटें जीती! 4 पर सपा का कब्जा

            उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2026 के नतीजों में सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने अब तक 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 4 सीटें आई हैं। वहीं, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर मतगणना जारी है। हैरानी की बात यह है कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी सपा बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में सभी की निगाहें अंतिम नतीजे पर टिकी हैं।

              OCTOBER 29, 2026 / 7:43 AM IST

              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है