Get App

लाइव ब्लॉग

UP MLC Election Results Highlights: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP-SP में कड़ी टक्कर, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार

UP MLC Election Result 2026 Highlights: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 MLC सीटों के लिए बुधवार (28 अक्टूबर) को दूसरे दिन भी वोटों की गिनती जारी है। इनके लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था और 27 अक्टूबर को सुबह मतगणना शुरु हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 11 सीटों में से 8 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से 5 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 3 पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत दर्ज की है। बाकी 3 सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें से 1 पर BJP और 2 पर SP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathi OCTOBER 28, 2026 / 4:03 PM IST

UP MLC Election Results Highlights: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 11 सीटों में से 8 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इनमें से 5 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 3 पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत दर्ज की है। बाकी 3 सीटों पर मतगणना जारी है। इनमें से 2 पर BJP

UP MLC Election Results Live: BJP मेरठ शिक्षक सीट, मेरठ स्नातक सीट, बरेली शिक्षक सीट और लखनऊ शिक्षक सीट जीत चुकी है
UP MLC Election Results Live: BJP मेरठ शिक्षक सीट, मेरठ स्नातक सीट, बरेली शिक्षक सीट और लखनऊ शिक्षक सीट जीत चुकी है
OCTOBER 28, 2026 / 4:03 PM IST

मनीकंट्रोल के लाइव के साथ बने रहने के लिए धन्यवाद

    OCTOBER 28, 2026 / 4:02 PM IST

    UP MLC Election Results Live: सपा प्रमुख ने दी विजयी प्रत्याशियों को बधाई, 'हो-हल्ला' न करने की भी दी हिदायत​

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी सपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्हें जीत पर 'हो-हल्ला' करने या जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी है। सपा प्रमुख ने x पर एक पोस्ट में कहा, "आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएx।"

    यादव ने आगाह करते हुए कहा, "हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है। भाजपा गुंडागर्दी की साज़िश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है।" सपा प्रमुख ने कहा कि वह सभी विजयी विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का स्वयं अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो वह उनके क्षेत्रों में जाकर भी उनका सम्मान करेंगे।

    यादव ने विजयी प्रत्याशियों से उन लोगों की सूची तैयार करने को भी कहा, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जीत में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान किया जाएगा। सपा अध्यक्ष की यह अपील ऐसे समय आई है, जब वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की छवि को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

      OCTOBER 28, 2026 / 3:26 PM IST

      UP MLC Election Results Live: 'कांग्रेस पार्टी अभी तक शून्य पर स्थित है' एमएलसी चुनाव में करारी हार पर BJP का हमला

      चार राज्यों की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनाव में अब तक कई सीट के नतीजे आ चुके हैं। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। इतना ही नहीं कर्नाटक में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। करारी हार पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में राज्य विधान परिषदों के लिए जो चुनाव हुए हैं उसमें कांग्रेस पार्टी अभी तक शून्य पर स्थित है... ये चुनाव बैलेट बॉक्स और पेपर से हुए हैं... कांग्रेस किसी भी चुनाव में जनता का समर्थन प्राप्त करने की क्षमता नहीं रखती है।"

        OCTOBER 28, 2026 / 12:57 PM IST

        UP MLC Election Results Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है'; एमएलसी चुनाव के नतीजों पर बोले शिवपाल यादव

        समाजवादी पार्टी में यूपी एमएलसी चुनाव परिणामों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सपा के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में विजयी समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं जीत के लिए संघर्ष करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहयोगियों का हृदय से आभार। जो साथी कम अंतर से पीछे रह गए, उनका संघर्ष भी हमारा गौरव है। हौसला बुलंद रखिए, मंजिल हमारा इंतजार कर रही है। आज एमएलसी चुनाव, कल 2027 में विधानसभा चुनाव-जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और PDA की एकजुटता से उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना हमारा संकल्प है। समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है, अब 2027 में ऐतिहासिक परिणाम की बारी है! समाजवादी पार्टी जिंदाबाद. अखिलेश यादव जिंदाबाद"

          OCTOBER 28, 2026 / 11:44 AM IST

          UP MLC Election Results Live: इलाहाबाद-झांसी स्नातक MLC सीट पर सपा का परचम, मानसिंह यादव ने दर्ज की बंपर जीत

          उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने शानदार जाती हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर को करीब 20000 से भी अधिक मतों से मात दी है। यूपी एमएलसी चुनाव में 11 में से छह सीटें BJP और 5 सीटें सपा जीतती दिखाई दे रही है। BJP ने पांच सीटें जीती हैं और एक पर आगे है। जबकि सपा ने तीन सीटें जीत ली है और दो पर आगे है।

            OCTOBER 28, 2026 / 10:31 AM IST

            UP MLC Election Results Live: आगरा में सपा उम्मीदवार के साथ मारपीट

            समाजवादी पार्टी (SP) ने बीजेपी पर आगरा शिक्षक सीट से पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "अब भाजपा ख़ुद ही बताए कि आगरा से जीतते हुए सपा के एमएलसी प्रत्याशी श्री आकाश अग्रवाल जी के साथ उसके लोगों द्वारा किया गया यह व्यवहार कितना जायज है। चुनाव आयोग सोते से जागे और प्रशासन भी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और महामहिम राष्ट्रपति महोदया भी तत्काल संज्ञान लें।"

              OCTOBER 28, 2026 / 10:15 AM IST

              UP MLC Election Results Live: आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीते

              आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतगणना के दौरान फूटकर फूटकर रोने वाले समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरि प्रकाश तिवारी को मात दी है। उन्होंने मतगणना के दौरान मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "हमारे शिक्षक साथियों को बहुत परेशान किया गया था... बूथ कैप्चरिंग शुरू हो गई थी। यह बहुत पीड़ादायक था। शिक्षक MLC का चुनाव बदल चुका है। मेरा मानना है कि इसमें कभी शिक्षक नहीं लड़ेंगे... उत्तर प्रदेश सरकार की एक छवि थी कि यह आतंकवादियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ है मगर जब मैंने देखा कि मेरे साथियों को डराया और धमकाया जा रहा है और बूथ कैप्चरिंग देखी तो वह छवि टूट गई... हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सभी समाज के लिए काम करते हैं।"

                OCTOBER 28, 2026 / 10:02 AM IST

                UP MLC Election Results Live: आगरा खंड स्नातक सीट पर BJP की जीत, मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा को हराया

                आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सीट (MLC) पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने सपा उम्मीदवार शशांक यादव को मात दी है। उनकी जीत की खबर से बीजेपी समर्थकों में उत्साह है। हालांकि, आगरा शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

                  OCTOBER 28, 2026 / 9:26 AM IST

                  UP MLC Election Results Live: गोरखपुर में सपा-बीजेपी में तनाव

                  गोरखपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एमएलसी वोटों की गिनती के तीसरे दौर के दौरान तनाव पैदा हो गया है। जब 1,600 वोट BJP उम्मीदवार के पक्ष में निकले, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।

                    OCTOBER 28, 2026 / 9:07 AM IST

                    UP MLC Election Results Live: वाराणसी स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा आगे

                    पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दूसरे राउंड के बाद 2 हजार 900 मतों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव जीत चुके हैं।

                      OCTOBER 28, 2026 / 8:38 AM IST

                      UP MLC Election Results Live: गोरखपुर में सपा ने MLC चुनाव का किया बहिष्कार

                      #Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है। इस बीच गोरखपुर में धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (SP) ने वोटों की गिनती का बहिष्कार कर दिया है। सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए MLC चुनाव का बहिष्कार कर दिया। सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षक पर BJP उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आरोप लगाया।

                        OCTOBER 28, 2026 / 8:33 AM IST

                        UP MLC Election Results Live: मेरठ में भाजपा के दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

                        उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में पहली जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा मेरठ में विजयी हुए। मेरठ के जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा विजयी हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र भी सौंप दिए गए हैं।

                          OCTOBER 28, 2026 / 8:28 AM IST

                          UP MLC Election Results Live: 152 उम्मीदवार मैदान में

                          यूपी विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर हुए चुनाव में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है था। यूपी में कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है। इन सात जिलों में मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में मतों की गिनती कराई जा रही है।

                            OCTOBER 28, 2026 / 8:23 AM IST

                            UP MLC Election Results Live: मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP की हार, सपा जीती

                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में BJP शिक्षक कोटे वाली सीट हार गई है। वाराणसी शिक्षक सीट पर SP के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है। वहीं, स्नातक निर्वाचन सीट पर मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं। शिक्षक सीट पर जीत के बाद अब सबकी निगाहें स्नातक सीट के अंतिम नतीजे पर टिकी हैं।

                              OCTOBER 28, 2026 / 8:20 AM IST

                              UP MLC Election Results Live: किस सीट पर कौन जीता?

                              उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 11 सीटों में से 5 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इनमें से 4 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 1 पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत दर्ज की है। बाकी 6 सीटों पर मतगणना जारी है। इनमें से 2 पर BJP और 3 पर SP आगे है। BJP पहले ही मेरठ शिक्षक सीट, मेरठ स्नातक सीट, बरेली शिक्षक सीट और लखनऊ शिक्षक सीट जीत चुकी है।

                                OCTOBER 28, 2026 / 8:15 AM IST

                                UP MLC Election Results Live: मेरठ में दोनों सीटों खिला कमल! बनारस में सपा की जीत, जानिए किस सीट पर कौन आगे

                                उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 MLC सीटों के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) सुबह से वोटों की गिनती जारी है। कुल 11 सीटों में से 5 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से 4 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 1 पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत दर्ज की है। बाकी 6 सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें से 2 पर BJP और 3 पर SP आगे है।

                                  OCTOBER 28, 2026 / 8:11 AM IST

                                  मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है