UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में टीचर बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही असिस्टेंट टीचर और लेक्चरर (PGT) के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
UPESSC ने 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू होंगे। इसके लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर और संशोधन की लास्ट डेट 19 अक्टूबर है।
जबकि एग्जाम 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं, PGT भर्ती के आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे। शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर। जबकि संशोधन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। PGT परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती?
ऑनलाइन होगी भर्ती प्रक्रिया
कुल 12,405 असिस्टेंट टीचर पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। इनमें गैर-सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 897 असिस्टेंट टीचर पद और शहरी इलाकों में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 11,508 असिस्टेंट टीचर पद शामिल हैं। इसके साथ ही, राज्य के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में लेक्चरर कैडर/PGT के 2,607 खाली पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है।
16 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। संबंधित पदों के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सहायक अध्यापक (प्राथमिक) और सहायक अध्यापक (शहरी) पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
असिस्टेंट टीचर भर्ती डिटेल्स
PGT के 2,607 पदों पर भी भर्ती
PGT भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:-
आवेदन से पहले जानें जरूर जांचें
आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, शर्तों और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पदों की योग्यता और पात्रता को लेकर अलग से व्यक्तिगत परामर्श उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी, नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया के लिए आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है।
आवेदन की तारीखें और परीक्षा का शेड्यूल
सहायक शिक्षक भर्ती डिटेल्स
आयोग ने साफ किया है कि सभी आवेदकों के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) सिस्टम शुरू किया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है। उम्मीदवार डिटेल्स विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।