लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगर आपका नाम पिछली वोटर लिस्ट में था और नई लिस्ट में गायब हो गया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने ऐसे छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगर आपका नाम पिछली वोटर लिस्ट में था और नई लिस्ट में गायब हो गया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने ऐसे छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है।
बुधवार को ANI से बातचीत में CEO रिनवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं जहां वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हो चुका है, वहां एक कैंपेन चलाया जाए। इस कैंपेन में उन वोटरों को चिन्हित किया जाएगा जिनका नाम पहले की लिस्ट में था लेकिन बाद की लिस्ट में नहीं है।
17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
रिनवा ने बताया कि इस मुहिम के लिए यूपी में दो तारीखें तय की गई हैं। 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बूथ लेवल पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में लोग अपना नाम चेक कर सकेंगे और अगर नाम गायब है तो वहीं पर फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकेंगे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भरें Form 6
विशेष कैंप का उद्देश्य मतदाता सूची से छूटे नामों की पहचान करना और पात्र लोगों को सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया में मदद करना है। जिन लोगों का नाम पिछली मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन बाद की सूची में नहीं मिल रहा है, वे इन कैंपों में अपने नाम की स्थिति की जांच करा सकते हैं और फॉर्म 6 भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले तीन सपा विधायक BJP में हुए शामिल
इस बीच, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) के तीन बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। ANI के मुताबिक, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बुधवार को अमेठी में BJP में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे।
BJP की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके शामिल होने से गौरीगंज में उत्सव जैसा माहौल बना है। ईरानी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग पर की गई आलोचना को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपनी बात रखने के लिए कई राजनीतिक दलों का समर्थन मांग रहे हैं। ईरानी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के उनके रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। ईरानी ने कहा कि तीनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के लिए BJP में शामिल हुए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।