Get App

UP में वोटर लिस्ट से गायब हुआ है नाम? टेंशन नहीं, CEO ने 17 और 24 अक्टूबर को लगाए स्पेशल कैंप, फॉर्म-6 भरकर फिर जुड़ेगा नाम

उत्तर प्रदेश के CEO नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची से गायब नामों की जांच के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ANI के मुताबिक, पिछली सूची में नाम होने के बावजूद बाद की सूची में नाम नहीं मिलने पर मतदाता फॉर्म 6 भर सकते हैं। इस बीच, सपा के तीन विधायक BJP में शामिल हो गए हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 9:03 AM
UP में वोटर लिस्ट से गायब हुआ है नाम? टेंशन नहीं, CEO ने 17 और 24 अक्टूबर को लगाए स्पेशल कैंप, फॉर्म-6 भरकर फिर जुड़ेगा नाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगर आपका नाम पिछली वोटर लिस्ट में था और नई लिस्ट में गायब हो गया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने ऐसे छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है।

बुधवार को ANI से बातचीत में CEO रिनवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं जहां वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हो चुका है, वहां एक कैंपेन चलाया जाए। इस कैंपेन में उन वोटरों को चिन्हित किया जाएगा जिनका नाम पहले की लिस्ट में था लेकिन बाद की लिस्ट में नहीं है।

17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप

रिनवा ने बताया कि इस मुहिम के लिए यूपी में दो तारीखें तय की गई हैं। 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बूथ लेवल पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में लोग अपना नाम चेक कर सकेंगे और अगर नाम गायब है तो वहीं पर फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें