UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद यूपी में ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। इसके चलते पिछले 72 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंचने के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से 20 नवंबर से UP में हवाओं की दिशा बदलने की आशंका है।
