Get App

UPSC Topper Shakti Dubey: कौन हैं UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे? BHU से PG, 2018 से कर रही थीं तैयारी

Shakti Dubey UPSC Topper: शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल कर इस साल टॉप किया। शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मेन्स में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 3:14 PM
UPSC Topper Shakti Dubey: कौन हैं UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे? BHU से PG, 2018 से कर रही थीं तैयारी
Who is Shakt Dubey: BHU से PG, 2018 से कर रही थीं तैयारी, अब बनीं UPSC की टॉपर

UPSC CSE Mains 2024 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) सिविल सर्विस (मेन्स) परीक्षा 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल कर इस साल टॉप किया। शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया और साल 2018 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी।

UPSC CSE Mains 2024 का रिजल्ट कैंडिडेट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी ने कुल 1009 चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस साल जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार हैं। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, OBC वर्ग के 318 उम्मीदवार हैं।

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मेन्स में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

शक्ति दुबे ने ऑप्शनल सब्जेक्ट में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल अफेयर्स चुने और UPSC की कठिन परीक्षा में टॉप किया। शक्ति के बाद हर्षिता गोयल ने रैंक 2 और डोंगरे अर्चित पराग ने रैंक 3 हासिल की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें