UPSC Final Result OUT : यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने हासिल किया रैंक वन

UPSC CSE Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम के साथ एक अहम सूचना भी जारी की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 2:59 PM
UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस रिजल्ट में शक्ति दुबे ने पहला रैंक हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है।

यहां देखें टॉपर की लिस्ट (UPSC CSE 2024 Topper List)

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोमल पुनिया
  7. आयुषी बंसल,
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

रिजल्ट के साथ ये अहम जानकारी भी देख लें 


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम के साथ एक अहम जानकारी भी साझा की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि उम्मीदवार अपने मार्क्स जल्द ही upsc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। अंकपत्र में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू  दोनों के अंक शामिल होंगे। इससे उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उन्होंने किस हिस्से में कैसा प्रदर्शन किया है।

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिज़ल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट [upsc.gov.in](https://upsc.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं। UPSC ने चयनित उम्मीदवारों की सूची एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में वेबसाइट पर जारी की है। इसमें उन उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं, जिन्हें विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया है।

11,32 पदों पर होगी भर्ती

हर साल लाखों छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) में नौकरी पाने का रास्ता खोलती है। इस बार इंटरव्यू की प्रक्रिया 7 जनवरी 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2024 तक चली। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए कुल 1,132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।