'पीएम मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार ', अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और एक लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर चर्चा की।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है और एक अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम रणनीतिक साझेदार है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि, ट्रंप ने भारत को एक “शानदार देश” बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है।

 दूतावास ने कही ये बात 

भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है। यह एक शानदार देश है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम रणनीतिक साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी के रूप में हमें एक अच्छे दोस्त का साथ मिला है।”

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी-ट्रंप की हुई थी बात

पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और एक लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर चर्चा की।यह बातचीत उसी दिन हुई, जब भारत और अमेरिका के वार्ताकारों ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर दो दिन की बातचीत पूरी की थी। माना जा रहा है कि इस समझौते से भारत को ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी टैरिफ से राहत मिल सकती है।


भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है। यह एक शानदार देश है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम रणनीतिक साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी के रूप में हमें एक अच्छे दोस्त का साथ मिला है।” पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और एक लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हो रही बात 

यह बातचीत उसी दिन हुई, जब भारत और अमेरिका के वार्ताकारों ने प्रस्तावित ट्रेड डील पर दो दिन की बातचीत पूरी की थी। माना जा रहा है कि इस समझौते से भारत को ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी टैरिफ से राहत मिल सकती है।

हाल के कुछ हफ्तों में भारत और अमेरिका, दोनों ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिशें तेज़ की हैं। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और अहम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। फोन पर हुई बातचीत से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, नेताओं ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। इसमें व्यापार, नई और अहम तकनीकों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि साझा चुनौतियों से निपटने और दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लगातार मजबूत होने पर संतोष भी जताया और क्षेत्रीय व वैश्विक हालात पर विस्तार से चर्चा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।