मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इसी बीच बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र में व्यापारी जहाजों (मर्चेंट शिप) पर करीब 23,000 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। सरकार ने कहा कि इन सभी नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।
