Get App

India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला ट्रेड डील का समीकरण, भारत अब कर सकता है ज्यादा छूट की डिमांड

India-US Trade Deal: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्रंप ने सभी देशों के लिए 15% का 'ग्लोबल टैरिफ' लगा दिया। इससे भारत को मिलने वाला 18% वाला विशेष फायदा खत्म हो गया है क्योंकि अब दूसरे देशों को भी 15% की कम दर मिल रही है। भारत अब उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां उसे 15% से भी कम शुल्क या पूरी तरह छूट मिल सके, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय सामान प्रतिस्पर्धी बना रहे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:54 PM
India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला ट्रेड डील का समीकरण, भारत अब कर सकता है ज्यादा छूट की डिमांड
पहले हुए समझौते के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमत हुआ था

India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ नियमों को रद्द कर दिए। इसके बाद भारत सरकार ने अमेरिका के साथ होने वाली 'अंतरिम ट्रेड डील' की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी वजह से 23 फरवरी से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैठक को पहले टाल दिया गया। और सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत अब उन प्रावधानों पर नए सिरे से बातचीत करना चाहता है जिससे भारतीय निर्यातकों को अन्य देशों के मुकाबले बेहतर डील मिल सके।

क्यों पड़ी नए सिरे से बातचीत की जरूरत?

पहले हुए समझौते के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमत हुआ था। अब ट्रंप ने सभी देशों के लिए 15% का 'ग्लोबल टैरिफ' लगा दिया। इससे भारत को मिलने वाला 18% वाला विशेष फायदा खत्म हो गया है क्योंकि अब दूसरे देशों को भी 15% की कम दर मिल रही है। भारत अब उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां उसे 15% से भी कम शुल्क या पूरी तरह छूट मिल सके, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय सामान प्रतिस्पर्धी बना रहे।

$34 अरब का निर्यात रहेगा सुरक्षित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें