Vaishno Devi Yatra Suspended: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पवित्र श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (23 जनवरी) को बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौसम तेजी से बदला है। कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से तीर्थ यात्रा रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बारिश और बर्फबारी से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं।
