Vande Bharat Sleeper Trains: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने दो 'वंदे भारत' स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है जो बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेंगी। साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने टेस्टिंग और इंस्पेक्शन के बाद 16-कोच वाली दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की तैयार की हैं। यह ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई दोनों जगहों से रात में चलेगी। इस सफर में लगभग 16 घंटे लगेंगे। यानी दोनों शहरों के बीच सफर के समय में लगभग आठ घंटे की कमी आएगी। अन्य ट्रेनों में लगभग 24 घंटे लगते हैं।
