Get App

Vande Mataram Debate: 'हम वंदे मातरम पर बहस क्यों कर रहे हैं?'; प्रियंका गांधी के भाषण से BJP नाराज, कांग्रेस पर तीखा पलटवार

Vande Mataram Debate: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर 'वंदे मातरम' को विवादित करने के महापाप का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं कुछ महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय गीत पर सदन में चर्चा कराई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत पर चर्चा की जरूरत नहीं होनी चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 6:36 PM
Vande Mataram Debate: 'हम वंदे मातरम पर बहस क्यों कर रहे हैं?'; प्रियंका गांधी के भाषण से BJP नाराज, कांग्रेस पर तीखा पलटवार
Vande Mataram Debate: प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का ध्यान जरूरी मुद्दों से भटकाने के लिए सदन में 'वंदे मातरम्' पर बहस की जा रही है

Vande Mataram Debate: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार (8 दिसंबर) को सवाल उठाया कि संसद में 'वंदे मातरम' पर बहस की क्या जरूरत हैप्रियंका गांधी ने सरकार पर 'वंदे मातरम' को विवादित करने के महापाप का आरोप लगायासाथ ही दावा किया कि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं कुछ महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय गीत पर सदन में चर्चा कराई गई हैउन्होंने सदन में 'वंदे मातरम' पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राष्ट्रीय गीत पर चर्चा की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह देश के कण-कण में बसा है तथा देश की भावना से जुड़ा है।

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर बुलाई गई विशेष चर्चा में लोकसभा में बोलते हुए केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने प्रियंका ने कहा, "हम वंदे मातरम पर बहस क्यों कर रहे हैं? राष्ट्रीय गीत पर क्या बहस हो सकती है?" उन्होंने आगे दावा किया कि इस चर्चा का समय राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने सत्तापक्ष से कहा कि वंदे मातरम उन्हीं उम्मीदों की गुहार है, जिन्हें आपका शासन हर रोज ठुकरा रहा है।

बीजेपी का तीखा पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संसद में प्रियंका के भाषण पर तुरंत जवाब दियाबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन पर आजादी की लड़ाई के एक ऐतिहासिक प्रतीक को कमजोर करने का आरोप लगायाउन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रियंका वाड्रा संसद में वंदे मातरम पर चर्चा की ज़रूरत पर सवाल उठा रही हैं-वही गाना जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव है। ‘आज बहस की क्या ज़रूरत है?’ यह मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस की सोच है! गाजा की बात करो, वंदे मातरम पर चुप रहो।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों की टोका-टाकी के बीच कहा, "आज की यह चर्चा सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है क्योंकि यह सरकार असलियत छिपाना चाहती हैयुवा परेशान हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बेरोजगारी है, महंगाई है, इसकी चर्चा हम क्यों नहीं कर रहे? आरक्षण के साथ हो रहे खिलवाड़ पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे?" उन्होंने कहा, "प्रदूषण है, लेकिन हम इस सदन में बैठकर छोटी बाते कर रहे हैंआप अतीत की बात करें, असली समस्याओं की बात नहीं करें, यही छोटी बात है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें