Varanasi Bulldozer Action: वाराणसी में गरजा बुलडोजर, 50 साल पुरानी दुकानें जमींदोज
Varanasi Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी अभियान अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है. रोजाना कहीं न कहीं बुलडोजर गरज रहा है. अब इसी कड़ी में वाराणसी में भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. वाराणसी में प्रशासन ने वर्षों पुराने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. 50 से 55 साल पुरानी दुकानें और मकान ध्वस्त कर दिए गए. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़कों के किनारे बनी पूरी लाइन अब सिर्फ ईंटों और मलबे में तब्दील हो गई है.