Get App

'यूनुस सरकार, होश में आओ', हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ, नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव

Bangladesh Protest: ये प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल वालों ने किया। हालांकि, इससे पहले उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इलाके को तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित कर लिया गया है और पुलिस और अर्धसैनिक बलों को इलाके में तैनात किया गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 1:05 PM
'यूनुस सरकार, होश में आओ', हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ, नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव
हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ, नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव

नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और मयमनसिंह में हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के विरोध में उच्चायोग का घेराव किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए, जबकि सुरक्षा बलों ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की।

ये प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल वालों ने किया। हालांकि, इससे पहले उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इलाके को तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित कर लिया गया है और पुलिस और अर्धसैनिक बलों को इलाके में तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारियों को साफतौर से सूचित कर दिया गया था कि उन्हें किसी भी परिस्थिति में बांग्लादेश उच्चायोग की ओर बढ़ने या राजनयिक एन्क्लेव में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रतिबंधों के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की और बैरिकेड्स की पहली लेयर को तोड़ दिया, लेकिन दूसरी लेयर पर उन्हें रोक दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें