वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (VCNS) वाइस एडमिरल अजय कोचर ने सोमवार को कहा कि भारतीय नौसेना एक मल्टी-डोमेन नेटवर्क फोर्स बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। इसके लिए हवा से लेकर पानी के अंदर, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी तक, सभी डोमेन में तकनीकी विकास के लिए पूरी शक्ति से काम कर रही है। वाइए एडमिरल ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह विचार रखे।
