मुंबई से थाईलैंड के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस क्राबी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया। वजह थी- पायलट की ड्यूटी खत्म हो जाना। इंडिगो की फ्लाइट 6E 1085 को सुबह 4:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान तय समय पर उड़ नहीं सका। मिनट घंटों में बदले और यात्री करीब तीन घंटे से ज्यादा तक विमान के अंदर इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे देरी बढ़ी, यात्रियों का सब्र टूटने लगा।
