Get App

Mathura Junction Assault Case: चाय में देरी पर दुकानदार को जड़े थप्पड़, दी गालियां, GRP कांस्टेबल की बदसलूकी का वीडियो वायरल

Mathura Junction Assault Case: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक नाश्ता विक्रेता को कथित तौर पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के एक कांस्टेबल ने चाय देने में देरी के बाद थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी ने विक्रेता की दुकान पर हुई तीखी बहस के दौरान लगातार उसे गालियां भी दीं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 12:18 PM
Mathura Junction Assault Case: चाय में देरी पर दुकानदार को जड़े थप्पड़, दी गालियां, GRP कांस्टेबल की बदसलूकी का वीडियो वायरल
चाय में देरी पर दुकानदार को जड़े थप्पड़, दी गालियां, GRP कांस्टेबल की बदसलूकी का वीडियो वायरल

Mathura Junction Assault Case: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक नाश्ता विक्रेता को कथित तौर पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के एक कांस्टेबल ने चाय देने में देरी के बाद थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी ने विक्रेता की दुकान पर हुई तीखी बहस के दौरान लगातार उसे गालियां भी दीं। बुधवार (25 फरवरी) को हुई यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वायरल हो रहे वीडियो में GRP कांस्टेबल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुंह में मूत दूंगा तेरे!"

यह घटना रेलवे प्लेटफॉर्म पर तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकान खोल रहा था। जब वह अपनी दुकान साफ ​​कर रहा था, तभी एक जीआरपी कर्मी दुकान पर आया और चाय मंगवाकर कुछ मिनट के लिए चला गया।

वापस लौटने पर पुलिसकर्मी ने देखा कि चाय अभी तक नहीं परोसी गई थी। इससे वह गुस्से से आग बबूला हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि नाश्ता बेचने वाला बार-बार यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह चाय नहीं बना पा रहा है, क्योंकि वह दुकान की सफाई में व्यस्त था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें