Vijaypat Singhania passes away: रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार (28 मार्च) शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। विजयपत सिंघानिया बेटे एवं समूह के वर्तमान चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिता के निधन की जानकारी दी। रेमंड ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया, 'विजयपत सिंघानिया का मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार 29 मार्च को किया जाएगा।'
