Get App

Vote Chori Row: गुरकीरत सिंह डांग ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज! कांग्रेस नेता ने बताया था 'फर्जी वोटर', शख्स ने दी सफाई

Vote Chori Row: गुरकीरत सिंह डांग की सफाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ऊपर झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को 'राजनीतिक नाटक' करार दिया और कांग्रेस पर देश से 'झूठ' बोलने का आरोप लगाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 2:19 PM
Vote Chori Row: गुरकीरत सिंह डांग ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज! कांग्रेस नेता ने बताया था 'फर्जी वोटर', शख्स ने दी सफाई
Vote Chori Row: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डांग ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के चार अलग-अलग मतदान केंद्रों पर कई बार वोट डाला

Vote Chori Row: जिस गुरकीरत सिंह डांग को कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने फर्जी वोटर बताया था उसने अब एक वीडियो जारी कर सफाई है। डांग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया है। गुरकीरत सिंह डांग की सफाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ऊपर झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को 'राजनीतिक नाटक' करार दिया और कांग्रेस पर देश से 'झूठ' बोलने का आरोप लगाया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डांग ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के चार अलग-अलग मतदान केंद्रों पर कई बार वोट डाला। बाद में डांग ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने एक जारी संदेश में इसे निराधार बताया।

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक पोस्ट में कहा, "गुरकीरत सिंह डांग, जिन्हें राहुल गांधी ने तथाकथित वोट चोरी पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निशाना साधा था, उन्होंने पलटवार करते हुए उन्हें एक बुरी तरह से हारने वाला व्यक्ति बताया है। उनसे इस आरोप को साबित करने के लिए सबूत पेश करने की मांग की है कि उन्होंने कई बार वोट दिया।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "यह पहली बार नहीं है...राहुल गांधी का हर दावा जांच के दौरान ध्वस्त हो गया है। राहुल गांधी एक बड़े पैमाने पर झूठे हैं।" राहुल गांधी ने 7 अगस्त को विस्फोटक आरोप लगाते हुए दावा किया कि भारत में चुनावों में 'वोट चोरी' के ज़रिए हेराफेरी की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें