#MumbaiRains | महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई महानगर में मंगलवार की शाम जमकर बारिश हुई। महज एक घंटे की बारिश में कई अंधेरी सबवे और दहिसर में पानी भर गया। मौसम विभाग ने महानगर में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की बात कही है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए भी अडवाइजरी जारी की गई है।