Weather Forecast: देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। यह सिस्टम 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में विकसित हो सकता है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 14 नवंबर तक और स्पष्ट होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर तक यह उसी क्षेत्र में डिप्रेशन यानी अवदाब का रूप ले सकता है।
