आज का मौसम 9 जून: IMD ने 2 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, इन 15 राज्यों में भी होगी मुसलाधार बरसात! यूपी-बिहार में 50kmph वाला आंधी तूफान

Weather Forecast for June 9: मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और प्रचंड आंधी-तूफान का डबल अटैक होने वाला है। जहां एक तरफ दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत लू की चपेट में रहेगा

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast for June 9: दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है

Weather Forecast for June 9: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 9 जून के लिए देशभर के मौसम का बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी स्पीड पकड़ चुका है। जबकि अगले 2-3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और प्रचंड आंधी-तूफान का डबल अटैक होने वाला है। जहां एक तरफ दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत लू की चपेट में रहेगा।

इन राज्यों में होगी बेहद भारी बारिश


मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तीन प्रमुख हिस्सों में आज अत्यधिक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। इनमें तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं। इसके साथ ही केरल और माहे के तटों पर आज बहुत तेज सतही हवाएं भी चलने की आशंका है.

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज मानसून और प्री-मानसून की सक्रियता के कारण भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है:-

भारी से बहुत भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम।

भारी बारिश: कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ लक्षद्वीप में भी भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बिजली का कहर

देश के एक बड़े हिस्से में आज गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

इन राज्यों में दिखेगा असर: बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल व सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूरे महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु।

ओडिशा में बवंडर: ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले खतरनाक थंडरस्कॉल (प्रचंड आंधी) के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

पूर्वोत्तर में हवाएं: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

Clipboard04

उत्तर भारत में लू का टॉर्चर

एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत पानी से तर-बतर हैं वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

प्रभावित राज्य: उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ (महाराष्ट्र), हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कुछ पॉकेट्स।

उमस भरा मौसम: ओडिशा, कोंकण व गोवा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल के तटीय इलाकों में आज मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहेगा, जिससे बेचैनी बढ़ेगी।

मछुआरों के लिए रेड अलर्ट: समंदर में न जाने की सलाह

आईएमडी ने 9 जून से 13 जून 2026 के बीच मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सख्त हिदायत दी है:-

अरब सागर: सोमालिया तट के पास 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं दक्षिण महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल तट और लक्षद्वीप व मालदीव के पास 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से मौसम तूफानी रहेगा।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, श्रीलंका तट, अंडमान सागर और ओडिशा व गांगेय पश्चिम बंगाल के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- H-1B Visa News: भारतीयों को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत, एच-1बी वीजा पर ट्रंप की $100,000 फीस रद्द

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।