Weather Forecast for June 9: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 9 जून के लिए देशभर के मौसम का बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी स्पीड पकड़ चुका है। जबकि अगले 2-3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
